मोदी शाह

भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में 27,000 करोड़ रुपए खर्च किया है। ये पैसा पूरे चुनाव में खर्च हुए 60,000 करोड़ का 45% फीसद है जो बीजेपी के हिस्से में है। यही नहीं भी ने 2014 लोकसभा चुनाव से इस चुनाव में ज्यादा पैसा खर्च किया है। 2019 का लोकसभा चुनाव अबतक का सबसे महंगा चुनाव था। ये रिपोर्ट सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने जारी की है।

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के अध्यक्ष एन भास्कर राव ने अनुमान लगाया कि 2024 का लोकसभा चुनाव का खर्च एक लाख करोड़ को पार कर जाएगा। बीजेपी ने 1998 के लोकसभा चुनाव में पुरे खर्च का 20 प्रतिशत किया था लेकिन इस चुनाव में उसने 45 पतिशत पैसा खर्च किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस चुनाव में मात्र 15 से 20 प्रतिशत ही पैसा खर्च किया है। कांग्रेस ने 2009  लोकसभा चुनाव में 40% पैसा खर्च किया था।

ये रिपोर्ट क्षेत्र अध्ययन और विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। इसके मुताबिक बीजेपी ने 700 रुपए हर वोटर पर खर्च किया। हर संसदीय क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए खर्च किया गया। 12,000 से 15,000 करोड़ रुपए सीधे मतदाताओं को बांटे गए। जबकि 20,000 से 25,000 करोड़ प्रचार-प्रसार पर बीजेपी ने खर्च किए।

मनमोहन के मुकाबले मोदीराज में 38 गुना बढ़े बैंक घोटाले, 1860 से बढ़कर 71500 करोड़ हुआ घोटाला

इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव में मुख्य तौर पर पैसा कॉर्पोरेट फंडिंग से आया है। क्राउड फंडिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें नागरिक और समाज के लोग किसी कैम्पेन  के लिए अपनी तरफ़ से योगदान देते हैं। लेकिन अब ये तरीका ज़्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया है।

साभार- स्क्रॉल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here