भारतीय जनता पार्टी की सरकार से महिला सुरक्षा की उम्मीद करना भी अब बेमानी लग रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में घट रही गैंगरेप और हत्या की घटनाओं पर भाजपा के कई नेताओं ने विवादित बयान दिए हैं। इसके लिए पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की है।

बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने तो यहां तक बयान दे दिया है कि रेप जैसी घटनाओं के लिए महिला की परवरिश जिम्मेदार है। परिवार को चाहिए की वह लड़की को संस्कारी बनाएं। रेप सिर्फ संस्कारों से ही रोका जा सकता है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता शुमार हैं। जिनपर रेप और दुष्कर्म जैसे कई मामले दर्ज हैं। लेकिन आज नहीं इन नेताओं पर पार्टी द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। बल्कि भाजपा अपने इन नेताओं को अपराधी मानने से ही इंकार करती है।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “वह जो आज भी सेंगर को निर्दोष मानते हैं उनसे महिला सुरक्षा की उम्मीद ?”

गौरतलब है कि अपने इस ट्वीट में स्वाति मालीवाल ने भले ही किसी का नाम ना लिखा हो। लेकिन उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गुंडाराज और जंगलराज खत्म करने की बात कही थी। लेकिन इसके विपरीत आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सुरक्षित रह पाना असंभव होता जा रहा है।

योगी सरकार के शासनकाल में बलात्कारियों का मान सम्मान किया जाता है। जबकि पीड़ित परिवारों को डराया धमकाया। हाल ही में हुए हाथरस गैंगरेप मामले में जिलाधिकारी और यूपी पुलिस ने शर्मनाक भूमिका निभाई है।

जिसके लिए देशभर में उनकी आलोचना की जा रही है। भाजपा और आरएसएस पर यह आरोप लगते रहे हैं कि यह बलात्कारियों को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here