बीते साल मोदी सरकार द्वारा लाए गए एनआरसी और सीएए के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया था। कई महीनों तक शाहीन बाग में हर उम्र और हर वर्ग की महिलाओं ने दिन-रात बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा।

शाहीन बाग प्रदर्शन में सबसे चर्चित महिला बनी बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो। जिन्हे देशभर में अब शाहीन बाग़ की दादी के नाम से जाना जाता है।

हाल ही में शाहीन बाग की दादी बिलकिस बानो का नाम टाइम्स मैगज़ीन द्वारा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शुमार किया गया है।

शाहीन बाग़ प्रदर्शन के दौरान बिलकिस बानो के न टूटने वाला हौंसले और जज्बे देख देश के लाखों लोगों ने इस बुजुर्ग महिला को अपना प्रेरणास्रोत मान लिया।

अब खबर सामने आ रही है कि एक बार फिर शाहीन बाग की दादी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने चल पड़ी है। हरियाणा और यूपी की सीमा पर देश के किसानों को अब बिलकिस बानो का समर्थन मिल गया है।

सोशल मीडिया पर शाहीन बाग की दादी की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि जब उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था तो उन्हें किसान भाइयों का समर्थन मिला था।

अब जब किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं तो वह उन्हें समर्थन देने के लिए जा रहे हैं। जो किसानों की मांग है, वही हमारी मांग है।

हम भी किसान की बेटी हैं और बहू है। हम अपनी आवाज उठाएंगे, मोदी सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए। इसी बीच खबर सामने आई है कि बिलकिस बानो को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के एनआरसी और सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में पंजाब और दिल्ली से सिख समुदाय के हजारों लोग मदद के लिए सामने आए थे।

जिन्होंने इस दिन रात वहां पर लंगर की व्यवस्था की और सर्दी के मौसम में प्रदर्शनकारियों की हिम्मत बांधे रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here