झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “नई बसें, ट्रक, टैम्पो के माध्यम से तो रोजगार मिल ही रहे हैं, अब यहां एक नया स्टील प्लांट भी जल्द ही तैयार होने वाला है।”

देश में जब पांच साथ में 40 लाख नौकरियां चली गई हैं तब प्रधानमंत्री का एशिया बयान आया है। भारत में इस समय भयंकर बेरोजगारी है, बेरिज्गरी 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर है।

पीएम ने सभा में कहा, “राज्य की बीजेपी सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है। पहला सूत्र स्थिरता है, दूसरा सूत्र सुशासन, तीसरा सूत्र समृद्धि, चौथा सूत्र सम्मान और पांचवा सूत्र सुरक्षा है।” उन्होंने आगे कहा कि, यहां से बॉक्सइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार बीजेपी सरकार ने किया है। झारखंड में गांव-गांव में बिजली पहुंच रही है, रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं।

BJP के पास आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए पैसे नहीं है लेकिन महाराष्ट्र में MLA जुटाने के लिए हैं : प्रियंका

वहीं पीएम ने विपक्षी दलों पर कहा कि, इन स्वार्थी लोगों ने झारखंड की सेवा की कोई भावना नही है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा है- सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग और इसी फ़िराक में ये के बार फिर आपको भ्रमित कर रहे हैं। आपसे वोट मांग रहे हैं।

हालाँकि पीएम मोदी जिन पार्टियों को स्वार्थी, सत्ताभोगी और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग करने की बात कह रहे ह रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री खुद के मुख्यमंत्री रघुबर दास पांच साल से झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। जो सत्ता सुख भोग रहे हैं। इसी बीजेपी की सरकार में पिछले दिनों लातेहार में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस नक्सली हमले में चार जवानों की मौत हो गई थी। जबकि पीएम हमेशा कहते रहे हैं कि झारखंड से नक्सलवाद खत्म हो गया है। ये पीएम नेरन्द्र मोदी का दोहरा मापदंड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here