मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के करीबी कहे जाने वाले योगगुरु स्वामी आनंद गिरि को दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण करने के मामले में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक, योगगुरु पर आरोप है कि उन्होंने दो अलग-अलग घटनाओं में ऑस्ट्रेलिया निवासी दो महिलाओं से अमर्यादित आचरण किया। जिन दो घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं ने उन पर आरोप लगाया है, उनमें से एक तीन साल व दूसरी दो साल पहले की हैं।

पहली घटना 2016 की है। जिसमें 29 वर्षीय पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने आनंद गिरी को घर पर प्रार्थना के लिए बुलाया था, उस वक्त पीड़ित के बेडरूम में घुसकर योगगुरु ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

दूसरी घटना 2018 की है। जिसमें योगगुरु के ऊपर एक 38 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस महिला का आरोप है कि प्रार्थना के लिए जब योग गुरू उसके घर पर आए तो उन्होंने उनके लाउंज में उसपर यौन हमला किया।

बता दें कि स्वामी आनंद गिरि इलाहाबाद के निरंजनी अखाड़ा के महंत हैं। उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेताओं का करीबी माना जाता है। सीएम योगी और वंकैया नायडू जैसे नेताओं के साथ उनकी कई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।

यौन उत्पीड़न के मामले में आनंद गिरि की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा, “ये भगवाधारी एक योग गुरु हैं। इलाहाबाद के कुंभ में खूब चमके थे। मोदीजी, योगीजी और वेंकैय्याजी के खास हैं। फिलहाल सिडनी के जेल में है,एक नाबालिग लड़की से कूकृत्य करने के आरोप में। बीजेपीवाले अक्सर ऐसे कूकर्मियों के करीबी क्यों पाए जाते हैं”? 

बता दें कि इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ भी बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं की तस्वीर देखी गई थी। गुरमीत राम रहीम सिंह फिलहाल यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here