उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।

लेकिन उनके अपने राज्य में अपराध का स्तर हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहा है। भाजपा के शासनकाल में बेखौफ अपराधी कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

दरअसल आजकल योगी आदित्यनाथ भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

चुनाव प्रचार में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर अपराध बढ़ रहा है।

इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में ही 5 दिन में छह हत्याओं के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में हर दिन रेप और दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं।

गौरतलब है कि देश में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही है।

लेकिन उनके अपने ही राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार कामयाब नहीं है। ऐसा लग रहा है कि हर दिन अपराधी अव्वल दर्जे के अपराध पर कानून को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि CM आदित्यनाथ जी का नारा था। “न गुंडाराज न भ्रष्टाचार” हेलो हेलो CM साहेब आप कहाँ हैं? आपके गृह जनपद में गोरखपुर में 5 दिन में 6 हत्त्याएँ हो चुकी हैं।

क्या आप तमिलनाडु प्रचार से ख़ाली हो गये? आइये Sir UP देखिए बुरी हालत है।

गौरतलब है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बार समाजवादी पार्टी के साथ अन्य विपक्षी दल भी भाजपा को जंगलराज और गुंडाराज के मुद्दे पर घेर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here