मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। साध्वी प्रज्ञा के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है।

साध्वी प्रज्ञा के BJP में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। अब बुधवार को औपचारिक तौर पर साध्वी प्रज्ञा के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये तय माना जा रहा है कि वह भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ चुनाव लड़ेंगी।

BJP में औपचारिक तौर पर शामिल होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। मेरे पास शिवराज सिंह चौहान का समर्थन है”।

साध्वी प्रज्ञा ने थामा BJP का हाथ, प्रशांत बोले- भाजपा ने एक आतंकी को अपना उम्मीदवार बनाया

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साध्वी प्रज्ञा के बीजेपी में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की मनोदशा को दिखाता है।

साध्वी प्रज्ञा के BJP में शामिल होने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा, “मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची में एक संभावित आतंकवादी…मालेगांव धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा शामिल हो गई है…बीजेपी नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में बिल्कुल नंगी हो गई है”!

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की मुख्य आरोपी रही हैं। वह इस केस में 9 सालों तक जेल में भी रही हैं। फिलहाल वो जमानत पर हैं। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 80 लोग जख्मी हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here