चारा घोटाला धीरे-धीरे रोशनी में आया और जब आया तब बिहार की राजनीति को उथल पुथल कर गया। चारा घोटाला मामला केवल आरजेडी तक ही सीमित नहीं था।

इस सिलसिले में बिहार के एक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र को गिरफ़्तार किया गया था। मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया पर लालू प्रसाद यादव को सलाखों की सजा सुनाई।

बता दें लालू यादव को डायबटीज, बीपी, हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियां हैं। फिलहाल, उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। लालू प्रसाद प्रतिदिन करीब 13 प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं।

गौतम गंभीर ने ‘5 स्टार जनसभा’ का किया आयोजन फिर भी नहीं जुटा सके भीड़, कुर्सियां रहीं खाली

इसके विपरीत कैंसर के बहाने बाहर साध्वी सिंह प्रज्ञा 2019 लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी ने उन्हें भोपाल से अपना प्रत्याशी चुना है। साध्वी प्रज्ञा 2008 मालेगांव आतंकी हमले की आरोपी हैं और फिलहाल बेल पर जेल से बाहर हैं।

हाल ही में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अपनी बात को सामने रखा। उन्होंने लिखा कि, ‘चारा घोटाले के असल गुनाहगार मिश्रा जी जिनके कार्यकाल(1977) में यह घोटाला हुआ जिसे मेरे पिता ने उजागर किया वो ज़मानत पर है। उनके कार्यक्रमों में नीतीश-मोदी जा रहे है। पूरा कुनबा BJP में है। आतंक आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ज़मानत ही नहीं बल्कि चुनाव भी लड़ रही है। लेकिन लालू जी जेल में है।’

तेजस्वी ने यहां ना केवल जगन्नाथ मिश्र को निशाने पर लिया बल्कि साध्वी प्रज्ञा की ज़मानत पर सवाल उठाए। जब से चुनाव आरम्भ हुए हैं बीजेपी आचार संहिता का पालन भी नहीं कर रही। चुनाव आयोग हाथ पे हाथ धरा बैठा रहता है। ऊपर से न्यायपालिका भी अपने फैसलों से चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here