amit shah
Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह, धनबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा कि, “आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी और राहुल बाबा से पूछता हूं कि आपने 55 साल में झारखंड के लिए क्या किया इसका जरा हिसाब-किताब लेकर आइए।”

बता दें कि झारखंड का गठन सन 2000 यानि आज से 20 साल पहले हुआ था। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस से झारखंड का 55 साल का हिसाब-किताब मांग रहे हैं। जिस राज्य की उम्र 20 साल है उसका 55 साल का कैसे हिसाब दिया जा सकता है?

उन्होंने कहा, झारखंड में आज जो गठबंधन सामने है वो राजनीतिक फायदा उठाने वाला है। जिस झारखंड को अटल जी ने बनाया, उस झारखंड में रघुबर दास और नरेन्द्र मोदी जी की जोड़ी ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया है। जिस झारखंड के अंदर नक्सलवादियों का नंगा नाच दिखाई पड़ता था आज मैं कहने आया हूं कि नरेन्द्र मोदी जी और रघुबर दास जी ने नक्सलवादियों को 20 फूट जमीन के नीचे दबाने का काम किया है।

अमित शाह के नक्सलवादियों को 20 फूट जमीन के नीचे दबाने वाला दावा भी खोखला दिखाई पड़ता है। गौरतलब है कि, झारखंड में पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि झारखंड नक्सल प्रभावित राज्य है इसीलिए यहां पांच चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा रहा है। सवाल बनता है कि जब नक्सली 20 फूट जमीन में चलाए गए हैं तो फिर चुनाव पांच चरणों में क्यों?

अमित शाह में अपने पूरे बयान में कहा कि, मनमोहन सरकार ने झारखंड को 5 साम में 55,253 करोड़ रुपये दिए थे। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 5 साल में झारखंड के विकास के लिए 3,08,487 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपने 55 साल में झारखंड के लिए क्या किया जरा इसका हिसाब किताब लेकर आइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here