मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की मुख्य आरोपी रही हैं। वह इस केस में 9 सालों तक जेल में भी रही हैं। फिलहाल वो जमानत पर हैं। इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 80 लोग जख्मी हुए थे।

BJP को दंगाई पसंद है! पहले माया कोडनानी को बचाया अब साध्वी प्रज्ञा को टिकट दे दिया

साध्वी प्रज्ञा के BJP में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर कई तरह के आरोप लगे हुए है। उनपर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा। वहीं साल 2007 में आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी बनाई गईं मगर बाद में देवास कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

इतिहास में पोस्ट ग्रैजुएट प्रज्ञा का शुरुआत से ही दक्षिणपंथी संगठनों की तरफ रुझान था। वह आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here