भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर टूलकिट डॉक्यूमेंट के जरिये कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार शुरू हो गई है।

टूलकिट मामले को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं में जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है।

इसी बीच भाजपा नेता संबित पात्रा द्वारा किए गए ट्वीट को ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया करार दिया है।

दरअसल 18 मई को भाजपा नेता संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टूलकिट डाक्यूमेंट् शेयर किया था।

जिसके जरिए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कांग्रेस का टूलकिट देखें।

लोगों की मदद के नाम पर यह पीआर करने की कोशिश ज्यादा लग रही है, कांग्रेस के इस एजेंडे को पढ़िए। इसके जरिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

अपने इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक तस्वीर शेयर की थी। जो कि कांग्रेस का लेटर हेड था।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर कोरोना महामारी के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी बचाने और लोगों का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिए फर्जी टूलकिट तैयार किए जाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कल भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस तरह के फर्जी डॉक्यूमेंट सोशल मीडिया पर शेयर करने की जगह उन्हें देश में फैली कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। बता दें, यह टूलकिट मामला अब सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है।

इस संदर्भ में कांग्रेस की तरफ से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक चिट्ठी भी लिखी गई है। जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here