imran pratapgarhi
Imran Pratapgarhi

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंदोलन मोदी सरकार के विरुद्ध चलने वाला सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। देश के ज्यादातर राज्यों में बड़े पैमाने पर इस कानून का विरोध हो रहा है।

बिहार में नागरिकता कानून के विरोध में लगातार रैली हो रही है। शुक्रवार को मधुबनी में नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी की सभा में बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंच कर इस कानून का विरोध किया तथा इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।

मनमोहन सिंह ने लिखा-CAA वापस ले लो अमन लौट आएगा, ग़लती मान लो- इकॉनमी भी सुधर जाएगी

मशहूर शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी देशभर में इस कानून के विरुद्ध रैली कर रहे है। मधुबनी की रैली में इमरान ने अपने शायराना अंदाज में इस कानून का विरोध करते हुए कहा कि

हमने ज़मज़म दिया आबे गंगा दिया
तुमने भारत को दंगा ही दंगा दिया !
तुमने एक रंग के ख्वाब देखे मगर,
हमने हिंदोस्तॉं को तिरंगा दिया !

ये तिरंगा बदन पर लपेटे हुए
एक दिन इस ज़मीं में उतर जायेंगे !!

मत समझना डराने से डर जायेंगे
अब कि सारी हदों से गुज़र जायेंगे !!

इमरान के निशाने पर भाजपा की विभाजनकारी नीतियां भी थी। मधुबनी की इस रैली में लाखों की संख्या में लोगो ने घर से निकलकर नागरिकता कानून का खुलकर विरोध किया।

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में नागरिकता कानून के विरोध में शाहीन बाग़ भी बनाये जा रहे है। जहां पर काफी तादाद में महिलाएं अपने घरो को छोड़ कर विरोध करने पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here