नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री सत्ता के नशे में इस कदर चूर हो गए हैं कि वह सवाल पूछने वाली जनता को ही डांटते-फटकारते नज़र आ रहे हैं। मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है। जहां केंद्रीय मंत्री अशविनी चौबे वादा याद दिलाए जाने पर जनता पर भड़क गए और उन्हें डांटने लगे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अशविनी चौबे ने दो महीने पहले बक्सर सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल करने का लोगों से वादा किया था। लेकिन तीन महीने बाद भी केंद्रीय मंत्री ने अपना वादा पूरा नहीं किया। जिससे नाराज़ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और दिव्यांगों ने सर्किट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन का मक़सद केंद्रीय मंत्री को उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाना था। लेकिन मंत्री जी को ये विरोध पसंद नहीं आया। वह विरोध कर रहे लोगों पर भड़क गए और उन्हें हड़काते हुए धक्का देने लगे। इस दौरान मंत्री जी को इतना ग़ुस्सा आया कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के बैनर तक को फाड़ डाला।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री द्वारा किए गए इस व्यव्हार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस अपमानजनक बताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले 10 महीनों से अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में खराब पड़ी हुई है। मंत्री जी ने इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब इसका विरोध किया गया तो मंत्री जी भड़क गए और धक्का देने लगे, जो कि बेहद अपमानजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here