बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन यहां हत्या, अपहरण और रेप की वारदातें सुर्खियां बटोर रही हैं। ताज़ा मामला भोजपुर ज़िले से सामने आया है। यहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

घटना गड़हनी थाना क्षेत्र इलाके की बताई जा रही है। पुलिस को यहां गुरुवार की सुबह शव मिला। मृतक की पहचान भेड़री गांव निवासी रवि यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवि आरजेडी से जुड़ा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवि यादव बुधवार की शाम एक श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए गए थे, लेकिन वे देर रात तक नहीं लौटे। जब सुबह उनकी तलाश की गई तो गड़हनी के पास उनका शव बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि के सिर में गोली लगी थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि रवि के साथ पहले मारपीट की गई और फिर बाद में सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

रवि की इस तरह हत्या किए जाने के बाद इलाके में आक्रोश का माहोल है। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जान की मांग की है।

अपनी मांगों को लेकर आरजेडी नेता के समर्थक गड़हनी के पास आरा-पीरो-सासाराम मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं। जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

पुलिस धरने पर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि रवि की हत्या राजिनीति के कारण की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here