बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए हुआ मतदान की गिनती जारी है। अभी तक सामने आए रूझानों में एनडीए 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और महागठबंधन 104 सीटों पर आगे चल रही है।

महागठबंधन में राजद ने सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा है। राजद इस वक़्त 66 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में देर शाम तक मतगणना जारी रहेगी। क्योंकि महामारी के चलते इस बार राज्य में पहले के मुकाबले ज्यादा मतगणना केंद्र बनाए गए थे। जिसके चलते मतों की गिनती करने में वक्त लग सकता है।

इसी बीच राजद नेता मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। मनोज झा का कहना है कि राज्य में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इस बार राज्य में बदलाव जरूर होगा।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि 86 सीटों पर हमारी पार्टी लीड कर रही है। कुछ घंटों का इंतजार कीजिए हम दोबारा मिलेंगे और फिर इस मामले में बात करेंगे।

पूरा बिहार यही कह रहा है कि महागठबंधन इस बार सरकार बनाने जा रहा है।

उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि मैं यह स्पष्ट तौर पर कहता हूं कि कई न्यूज़ चैनलों में इस वक्त रियल टाइम डाटा नहीं आ रहा है। इस वजह से एनडीए को महागठबंधन से आगे दिखाया जा रहा है। रियल टाइम डेटा सामने आने में अभी वक्त लग सकता है।

आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 4 करोड वोट पड़े हैं। जिनमें से अब तक लगभग 1 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है और तीन करोड़ वोटों की गिनती अभी यह जानी बाकी है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक महागठबंधन ने बढ़त बनानी शुरू की थी। लेकिन कुछ देर बाद बाजी एनडीए के पक्ष में चली गई।

आपको बता दें कि इस बार जदयू के कई बड़े नेता बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं। इस बात का अंदेशा पहले ही लगना शुरू हो गया था कि इस बार के चुनाव नीतीश कुमार के फेवर में नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here