पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस दौरान सीएम ममता बनंर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला है।

भारतीय जनता पार्टी पर सनसनीखेज हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है, वो वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में दंगा भी करवा सकती है।

सीएम ममता बनर्जी बंगाल की नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके विरुद्ध भाजपा के शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं।

नंदीग्राम को शुभेंदु का गढ़ माना जाता है, हालांकि ये तब की बात है जब शुभेंदु तृणमूल कांग्रेस में थे। वर्तमान में नंदीग्राम किसके साथ है, ये चुनाव नतीजों के दिन ही पता चलेगा।

अपने चुनावी क्षेत्र में रोड शो करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह अपने महिला कार्यकर्ता की हत्या करवा सकती है। मतदान से पूर्व भाजपा दंगा भी करा सकती है।

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार सब कुछ बेच रही है। बेतहाशा गैस के दाम बढ़ा दिए. रेलवे को बेच दिया। बीएसएनएल को बेच दिया गया।

बताते चलें कि आज जहां ममता बनर्जी नंदीग्राम में रोड शो कर रहीं हैं तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं।

रोड शो के दौरान ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा कि चुनाव के दौरान आराम से रहना है और शांति से मतदान करना है।

एक नया चुनावी नारा देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि दिमाग में रखो कूल कूल, तृणमूल तृणमूल…. ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पड़बे जोड़ा फूल।

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की जनता से अपील करते हुए कहा कि 48 घंटे तक अपने दिमाग को ठंडा रखे और जोड़ा फूल निशान पर वोट दें। बताते चलें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह जोड़ा फूल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here