चंदौली के मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने बौखलाहट में बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया है। जिले में एक किसान सभा को सम्बोधित करते हुए साधना सिंह ने मायावती को किन्नर से भी बदतर बताया है।

विधायक जोकि खुद महिला हैं उन्होंने कहा, ‘मायावती न तो नर लगती है और न ही नारी, बल्कि वो किन्नर लगती है।”

विधायक साधना ने मायावती को किन्नर इसीलिए बताया क्योंकि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए सपा से हाथ मिला लिया है।

BJP विधायक के शर्मनाक बोल- मायावती न तो नर लगती है और न ही नारी, वो किन्नर से भी बदतर

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लाम्बा ने भाजपा विधायक द्वारा मायावती पर अभद्र टिपण्णी करने की कड़ी आलोचना की है। साथ ही अलका ने ट्वीटर पर लिखते हुए पीएम मोदी पर हमला किया है।

उन्होंने लिखा- “कौन कहता है कि किन्नर बदतर होते हैं? बदतर तो ऐसी सोच वाले होते हैं। मायावती तो नारी हैं, बस आजकल 56 इंच के एक मर्द पर भारी हैं।”

साधना सिंह चंदौली जिले के मुगलसराय से विधायक है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोयडा के विधायक पंकज सिंह भी मंच पर मौजूद थे। पंकज सिंह ने साधना सिंह का खंडन नहीं किया!

साफ है कि यूपी में सपा-बसपा का मजबूत गठबंधन देखकर बीजेपी को पूरी रणनीति बदलनी पड़ी है, जिससे उनके नेताओं में बौखलाहट दिखाई दे रही है।

दरअसल, बसपा और सपा ने यूपी में 80 सीटों में से 76 लोकसभा सीटों पर गठबंधन करते हुए बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की बात कही है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद, अब भाजपा नेताओं की जुबान ज़हर उगलने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here