दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से BJP सांसद उदित राज ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बीजेपी ने दिल्ली से उदित राज का टिकट काट दिया है। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे से ‘चौकीदार’ शब्द भी हटा लिया।
उदित राज दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। अपने ट्वीटर हैंडल से पार्टी ज्वाइन करने की फोटो शेयर करते हुए पूर्व BJP नेता ने लिखा है कि, “दलित विरोधी भाजपा पार्टी को दरकिनार करते हुए, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ। दलितों का सम्मान करने वाली कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मेरा मन प्रसन्न हुआ। अब होगा दलितों का सम्मान। 23 मई भाजपा गई।”
दलित विरोधी (भाजपा) पार्टी को दरकिनार करते हुए, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ।
दलितों का सम्मान करने वाली कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मेरा मन प्रसन्न हुआ।
अब होगा दलितों का सम्मान 23 मई भाजपा गई।#ModiNeverAgain#23_मई_भाजपा_गई pic.twitter.com/GIL6HpeDK4— Dr. Udit Raj, MP (@Dr_Uditraj) April 24, 2019
उदित राज का टिकट काटकर BJP ने सूफी सिंगर हंस राज हंस को उत्तर पश्चिमी सीट से अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद ही उदित राज ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था।
BJP में रहकर कोई दलितों-पिछड़ों की बात करता है तो उदित राज की तरह उसका टिकट कट जाता है
मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उदित राज ने कहा था कि पार्टी मुझे छोड़ रही है। देशभर में मेरा संगठन है, मैं दलित चेहरा हूं। अरविंद केजरीवाल ने मुझे पहले ही आगाह करते हुए बता दिया था कि BJP मुझे टिकट नहीं देगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक बार संसद में कहा था कि आप गलत पार्टी में हैं।
गौरतलब है कि उदित राज भाजपा में रहते हुए लगातार दलित मुदों पर आवाज उठाते रहे थे। चाहे 2 अप्रैल का दलितों द्वारा भारत बंद हो या 13 पॉइंट रोस्टर पर भारत बंद का समर्थन करना हो। उन्होंने इन मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की थी।