
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कर्जमाफ़ी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा निभाने का दावा किया। जिसमें वो पहले से काफी कड़े तेवर में नज़र आ रहें थे साथ ही दो राज्यों में माफ़ किये गए किसानों के कर्ज पर पीएम मोदी पर निशाना साधा।
राहुल ने कहा किसानों की कर्जमाफी तक पीएम मोदी को न बैठने देंगे, न सोने देंगे।
राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस ने कहा हिंदुस्तान में एक तरफ मजदूर किसान हैं तो दूसरी तरफ 15-20 अमीर है। मोदी जी ने साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए 15-20 लोगों के जेब में डाला है। हमारी चुनाव में जीत हिंदुस्तान के गरीब जनता की है। मोदी जी के दो हिंदुस्तान हैं।
एक हिंदुस्तान 15-20 लोगों का कर्ज माफी का, दूसरा गरीब लोगों का और किसानों का है। हमनें वादा किया किया था दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
दो राज्यों में छह घंटे भी नहीं लगे और तीसरे राज्यों में भी जल्द कर्ज माफ होगा। मोदी जी चार साल से पीएम हैं, किसान का एक रुपया माफ नहीं किया।
मध्य प्रदेश के ‘नायक’ बने कमलनाथ! 3 बजे शपथ ली और 4 बजे किसानों का कर्ज किया माफ़
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- अनिल अंबानी पर 45000 करोड़ रुपया का कर्जा है, इतने पैसे में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश का कर्जा माफ हो सकता है।
राफेल पर सरकार चर्चा से भाग रही है। हिंदुस्तान की जनता से चोरी से की जा रही है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला था।