देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का आज 119वां जन्मदिवस है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुस्तक “नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया’ पुनर्विमोचन किया। जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई।

इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि आज नेहरू की विरासत को कमतर करने की कोशिश की जा रही है।

धर्म निरपेक्षता पर बोलते हुए सोनिया ने कहा कि देश बटवारे के बाद नेहरु ने कभी नहीं सोचा था कि भारत सिर्फ़ हिंदुओं का देश हो। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों के पाकिस्तान जाने के बाद नेहरु ने हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा।

सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरु के बीच मतभेद इतिहास नहीं बल्कि संघ और BJP का फैलाया झूठ है : हार्दिक पटेल

कांग्रेस नेता ने कहा कि नेहरू सभी धर्मों के लोगों का देश वाली बात में विश्वास रखते थे इसी वजह से उन्होंने अपनी नीतियों और योजनाओं में सभी समुदायों को संरक्षण देने पर काम किया।

मौजूदा वक़्त पर नेहरु की विरासत पर हमले पर सोनिया ने कहा कि नेहरू के आर्थिक मॉडल और गुटनिरपेक्षता केंद्रित विदेश नीति को भी याद किया और कहा कि उन्होंने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया था। आज उससे जुड़ी विरासत को कमतर करने की कोशिश हो रही है।

सोनिया ने नेहरु के अहम योगदान को करते हुए कहा कि अगर देश में लोकतंत्र कायम है तो उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री का सबसे अहम योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here