बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के सांसद तपीर गाओ ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भारतीय सीमा के भीतर से एक 17 वर्षीय लड़के का अपहरण कर लिया है। लड़का अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले का बताया जा रहा है।

लड़के की पहचान मिराम टैरोन के रूप में की गई है। सांसद तपीर गाओ का कहना है कि लड़के को मंगलवार के दिन सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से अगवा किया गया था। गाओ ने ये जानकारी सबसे पहले पीटीआई को दी। सांसद ने पीटीआई को बताया कि घटना उस स्थान के पास हुई जहां से त्सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश से भारत में प्रवेश करती है।

गाओ की माने तो टैरोन के दोस्त जॉनी यायिंग ने अधिकारियों को बताया है कि पीएलए ने उसके दोस्त को अगवा किया है।  सांसद तपीर गाओ ने ट्वीट कर भारत सरकार की सभी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि लड़के की जल्द से जल्द रिहाई कराए जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here