दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा करवाने के बाद अब दिल्ली वासियों को फ्री वाई-फाई देने जा रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली को फ्री वाई-फाई देने का वादा 2015 विधानसभा चुनाव में ही किया था, लेकिन इसपर अमल अब करने जा रहे हैं।
अरविन्द केजरीवाल ने फ्री वाई-फाई देने की घोषणा बुधवार को की है। केजरीवाल ने बताया कि 16 दिसंबर से दिल्ली में फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। शुरुआत में 100 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। अगले छह महीने में इनकी संख्या 11 हजार तक पहुंच जाएगी। इनमें से 4000 हॉट स्पॉट बस स्टैंड और 7000 हॉट स्पॉट बाजारों में लगाए जाएंगे। इस योजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: 11,000 wifi hotspots will be set up, 4000 at bus stops, 7000 in markets etc. First 100 hotspots will be inaugurated on December 16. It will cost around Rs 100 crores. pic.twitter.com/aB4OednLDd
— ANI (@ANI) December 4, 2019
अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली वालों को फ्री वाई-फाई देने पर सोशल मीडिया में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा है कि, ये सब नहीं चलेगा, हमें गौशाला और मूर्तियां चाहिए।
abe ye sab nahi chalega, we want gaushala and Statues
— Nенr_wно™ (@Nehr_who) December 4, 2019
फ्री वाई-फाई योजना के तहत दिल्लीवासियों को प्रति महिना 15 जीबी डेटा मिलेगा। रोजाना 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। हॉट स्पॉट 100 मीटर के रेडियस के दायरे में काम करेगा। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। जबकि ये कई जगहों पर 200 एमबीपीएस भी हो सकती है। एक हॉट स्पॉट को 150 से 200 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ निर्देश दिए जाएंगे जिन्हें फॉलो करके वाई-फाई को इस्तेमाल किया जा सकता है।