बुलंदशहर जिले में कथित रूप से गोकशी को लेकर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज चुनाव लड़ने वाला है। जेल के भीतर से ही योगेश ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। योगेश राज जेल से ही चुनाव लड़ेंगा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद योगेश जेल गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, योगेश बुलंदशहर के स्याना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने देवेंद्र सिंह लोधी, सपा-रालोद गठबंधन ने दिलनवाज खान, बसपा ने सुनील भरद्वाज और कांग्रेस ने पूनम पंडित को चुनाव में उतारा है।

Image
कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पंडित हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के बाउंसर का कर चुकी हैं और किसान आंदोलन के दौरान मीडिया में दिए गए बयानों से खूब चर्चा में थीं।

भारद्वाज बसपा के लोकप्रिय ब्राह्मण चेहरा हैं, यही वजह है कि पार्टी ने इनपर भरोसा जताया है। सपा-रालोद के प्रत्याशी दिलनावज खान पिछली बार बसपा के टिकट पर लड़े थे। दिलनवाज खान को भाजपा के देवेंद्र सिंह ने 71630 वोटों के मार्जिन से हराया था। विधायक देवेंद्र सिंह इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी हैं।

बुलंदशहर हिंसा के बाद देवेंद्र सिंह का एक बहुत ही असंवेदनशील बयान समाने आया था, जिसकी आज तक पुष्टी नहीं हो पायी है। देवेंद्र सिंह ने कहा था, जब इंस्पेक्टर सुबोध सिंह भीड़ में घिर गए थे तो बचाव में उन्होंने अपने कंधे में गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गलती से गोली उनके सिर में जा लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि बुलंदशहर हिंसा के दौरान पुलिस पर कथित तौर पर गोलियां चलाई। घटना में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के अलावा एक और युवक की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here