प्रियंका गाँधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है। मानों प्रियंका ने कांग्रेस में नई जान डाल दी है।

ऐसी ही एक नारेबाज़ी का वीडियो शेयर करते हुए पत्रकार साक्षी जोशी ने लिखा है-

कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं

दहन करो मोदी की लंका बहन प्रियंका बहन प्रियंका

2019 चुनाव हर दिन बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं

साक्षी जोशी ने सच कहा। वाकई 2019 का लोकसभा चुनाव आए दिन दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी कमज़ोर तो कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष ताक़तवार होते जा रहा है। इसका एक नज़ारा हाल ही में कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई में हुई विपक्ष की महारैली में देखने को मिला।

प्रियंका गांधी की एंट्री को पात्रा ने बताया परिवारवाद, अलका बोलीं- लगता है कांग्रेस का तीर 56 इंच के सीने पर जा लगा है

इस महारैली में 20 से ज़्यादा पार्टियों के कद्दावर नेताओं ने हिस्सा लिया।

बहरहाल प्रिंयका गाँधी की नियुक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी की तरह काम कर रही है। हाल ही में पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने वाली ANI की पत्रकार स्मिता प्रकाश ने भी नारे को ट्वीटर पर नारे को शेयर करते हुए लिखा-

प्रियंका की एंट्री से ‘मोदी-शाह’ की नींद उड़ गई होगी, सवर्ण वोटर अब BJP से कटकर कांग्रेस की ओर आएंगे

कांग्रेस की ओर से नए नारे- दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका… बहन प्रियंका

हिंद की है शेरनी, हिंदुस्तान की आवाज़… प्रियंका… प्रियंका

बहरहाल ये बात तो माननी पड़ेगी कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश सर चढ़कर बोल रहा है वहीं बीजेपी टेंशन में दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here