hrithik roshan
Hritik Roshan came in Support of Students Protesting against CAA

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि वह देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अशांति से दुखी हैं।

बुधवार शाम को उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “एक अभिभावक और भारत के नागरिक के रूप में, मुझे हमारे देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अशांति से गहरा दुख है। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द शांति लौटे। महान शिक्षक अपने छात्रों से सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं”।

बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में खड़े हो गए हैं। इन्होंने नागरिकता कानून के खिलाफ़ मोर्चा पुलिस द्वारा जामिया छात्रों की पिटाई के बाद खोला है। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसकर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसके बाद से देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ़ उबाल है।

CAA पर बोले फ़रहान- सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय खत्म हो गया, सड़कों पर उतरना होगा

जिन बॉलीवुड सितारों ने छात्रों का समर्थन किया है, उनमें मनोज बाजपेई, राजकुमार राव, परिनीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फरहान अख्तर, जावेद जाफरी, अली फज़ल, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप के नाम शामिल हैं।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता कानून में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए ग़ैर-मुस्लिमों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। जबकि इस कानून में मुसलमानों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जिसको लेकर बवाल हो रहा है। विपक्षी दल से लेकर देश की कई जानी मानी हस्तियां और छात्र इसे संविधान विरोधी और समाज को बांटने वाला बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here