पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतर कर ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

जिससे पहले भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार को बदनाम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

राज्य में लगातार हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर आंदोलन किया था।

लेकिन इस आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हिंसा को अंजाम दिया।

जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भाजपा के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की सड़कों पर उतर कर आगजनी और पत्थरबाजी कर रहे हैं।

इन पार्टी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के नाम पर पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मारपीट की। वाहनों पर पत्थरबाजी की और जानबूझकर राज्य में हिंसा फैलाने की साजिश रची।

गौरतलब है कि सड़कों पर पत्थरबाजी और आगजनी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की तस्वीरें शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्वीट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि “कपड़ों से ना पहचान सको तो झंडे से ही पहचान लो !” दरअसल वायरल हो रही तस्वीरों में दंगाई भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे हैं।

गौरतलब है कि इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने इस ट्वीट के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

दरअसल दिल्ली में हुई नागरिकता संशोधन क़ानून के खिलाफ हुई हिंसा पर उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दंगाईयों की पहचान की कपड़ों से ही हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here