भोपाल से बीजेपी की विवादित सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया है। इस बार उन्होंने लोकसभा में चर्चा के दौरान गोडसे को देशभक्त करार दिया।

प्रज्ञा ठाकुर के इस आपत्तिजनक बयान के बाद एक बार फिर से नाथूराम गोडसे को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे हिंदुत्ववादी यूज़र्स हैं, जिन्हें प्रज्ञा ठाकुर के बयान में कुछ भी ग़लती नज़र नहीं आ रही। वह भी प्रज्ञा ठाकुर की तरह राष्ट्रपिता के हत्यारे गोडसे को अपना हीरो मानते हैं।

लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि मीडिया में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो गोडसे की भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही ग़लत ठहराते हैं। पत्रकार विनोद कापड़ी ने बिना नाम लिए अपने ट्वीट में एक ऐसे ही मीडियाकर्मी का ज़िक्र किया है। उनका कहना है कि एक एंकर ऐसे हैं, जिन्होंने हाल ही में महात्मा गांधी पर बने शो को होस्ट करने से मना कर दिया था।

अगर प्रज्ञा ठाकुर के लिए गांधी का हत्यारा ‘देशभक्त’ है तो हमारे लिए प्रज्ञा ठाकुर ‘देशद्रोही’ हैं : कांग्रेस MP

विनोद कापड़ी ने ट्वीट कर लिखा, “प्रज्ञा ठाकुर के बयान से ज़्यादा चिंताजनक ये है कि आज कई टीवी न्यूज़रूम में एंकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भी ज़्यादा ज़हरीले और ख़ौफ़नाक हो चुके हैं। हाल ही में एक एंकर ने तो महात्मा गांधी पर बना शो, होस्ट करने से मना कर दिया था। एंकर की खाल में छिपे इन आतंकियो से ज़्यादा सतर्क रहिए”।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने नाराज़गी भी जताई थी। पीएम मोदी ने कहा था, “मैं कभी भी इस बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here