बिहारः आगामी लोकसभा के लिए पप्पू यादव ने सभी दलों से कांग्रेस को समर्थन देने का अनुरोध किया है। पप्पू यादव ने ट्वीटर कर लिखा- देश में बिना कांग्रेस बदलाव नहीं हो सकता

मैं देश की परिस्थिति के मद्देनजर वैचारिक रूप से कांग्रेस के साथ हूं। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही नफ़रत, फ़िरकापरस्तवादी राजनीति से लड़ रही है। संविधान,लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को कांग्रेस का सहयोग करना चाहिए। अभी हर कीमत पर बदलाव जरूरी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी (@RahulGandhi) को टैग किया।

भाजपाई आतंक के ख़िलाफ़ मुख्य शक्ति कांग्रेस-

“जिनको गुमान है वह अलग-अलग अकेले चुनाव लड़ औकात माप ले। भाजपाई नफ़रत,आतंक के खिलाफ लड़ाई की मुख्य शक्ति कांग्रेस है।उसके बिना कोई विकल्प नहीं।

शिवसेना सांसद बोले- खत्म हो गई है मोदी लहर, अब लोग ‘राहुल गांधी’ को पसंद कर रहे हैं

ललबबुआ राजनीतिज्ञों को समझ में तो कुछ आता है नहीं,अपना थाह लेकर देख लें।कांग्रेस की अगुवाई में ही देश में बदलाव संभव होगा।“

बिना कांग्रेस बदलाव नहीं हो सकता-

“देश में बिना कांग्रेस के बदलाव नहीं हो सकता। जो कांग्रेस को नजरअंदाज कर, उपेक्षा कर और कांग्रेस के साथ रह कर उसके प्रति दुर्भावना पाले हुए हैं, वह देश के आम-आवाम की बदलाव की जनाकांक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। यूपी में सपा-बसपा अकेले काफी नहीं है, कांग्रेस जरूरी है।“

सपा-बसपा गठबंधन अच्छा लेकिन कांग्रेस को कम मत आँको-

UP में SP-BSP का गठबंधन का सार्थक कदम है। लेकिन कांग्रेस को कम करके नहीं आंका जा सकता है। देश, संविधान, लोकतंत्र, 142 करोड़ लोगों की खुशी की रक्षा के लिए अखिलेश जी, मायावती जी पुनर्विचार करें। कांग्रेस से अवश्य गठबंधन करें। यह देश के लिए जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here