assam protest
Assam Protest

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) का विरोध कर रहे लोगों पर अब पुलिस ने फायरिंग शुरु कर दी है। ख़बर है कि पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।

न्यूज़ पोर्टल ईस्ट मोजो के मुताबिक, पुलिस फायरिंग की दो अलग घटनाओं में इन दोनों की मौत हुई। एक घटना लचित नगर की तो दूसरी हटीगांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में इन दोनों को गोली लग गई थी। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने भी इस बारे में जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। ऐजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन दोनों को गोली लगने के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

बता दें कि दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में इसका विरोध बढ़ गया है। कई जगहों से हिंसा, आगज़नी और तोड़फोड़ की ख़बरें सामने आ रही हैं। बिल का विरोध कर रहे लोग बीजेपी के नेताओं और उनके दफ्तरों पर भी हमला कर रहे हैं।

CAB पर बवाल : काटजू बोले- कश्मीर की तरह असम भी जल रहा है, ये पूरे भारत में आग लगा देंगे

बिल को वापस लिए जाने की मांग के साथ इमारतों, बसों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले किया जा रहा है। लेकिन सरकार प्रदर्शनकारियों की मांग सुनकर विरोध को ख़त्म करने के बजाए उनपर गोलियां बरसा कर विरोध पर पूर्णविराम लगाने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here