प्रियंका गांधी बोलीं- अपराधी का अंत हो गया, मगर उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या होगा ?

कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाले विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है। इसके साथ ही तमाम सवाल उठने लगे हैं कि इसे राजनीतिक संरक्षण देने वालों का क्या होगा।

एनकाउंटर की खबर आते ही प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा- अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

दरअसल आरोप लग रहे हैं कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे को तमाम राजनैतिक संरक्षण प्राप्त थे। यूपी के कानून मंत्री से लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री तक सवालों के घेरे में आ रहे थे।

माना जा रहा है कि विकास दुबे से पूछताछ होती तो बड़े-बड़े नेताओं की पोल खुल सकती थी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दावे के मुताबिक इस मामले में इतने बड़े खुलासे होते कि योगी आदित्यनाथ की सरकार गिर सकती थी।
एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए किया गया उनका ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके साथ ही बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ना सिर्फ अपराधियों और पुलिस के बीच गठजोड़ पर सवाल उठाया है बल्कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किए जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि विकास दुबे को कल उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। और कहा जा रहा है कि उसे कानपुर ले आया जा रहा था रास्ते में गाड़ी पलट गई जिसके बाद विकास दुबे हथियार छीन कर भागने लगा इसलिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here