देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को उनके 130 वें जन्मदिन पर पूरा देश याद कर रहा है। नेहरु का जन्मदिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। बच्चे अपने चाचा नेहरु के लिए स्कूलों में कार्यक्रम तैयार कर उसे प्रस्तुत कर रहे हैं।

आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरु को याद करते हुए उनसे जुड़ा एक किस्सा ट्वीटर पर साझा किया है।

प्रियंका ने पंडित नेहरु से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, “मेरे परदादा की मेरी फेवरेट कहानी, जब वो प्रधानमंत्री थे तब एक बार वो काम से रात को 3 बजे घर लौटे। उन्होंने देखा कि उनका बॉडीगार्ड जो काफी थका हुआ था, वो उनके बेड पर ही सो गया था। उन्होंने उसे कंबल ओढ़ाया और खुद बगल के चेयर पर सो गए।”

कहा जाता है कि पंडित नेहरु को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे भी अपने चाचा नेहरु को बहुत चाहते थे। इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरु कहकर बुलाते थे। नेहरु हमेशा कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। ये जरुरी है कि बच्चों को प्यार दिया जाए।

27 मई 1964 को नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाए। तब से ही पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। बता दें कि नेहरु ने भारत की खोज के साथ ही कई किताबें लिखी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here