‘राबड़ी देवी हमारी भाभी हैं, वे घूंघट में ही रहें।’ राबड़ी देवी ने उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि अश्विनी चौबे भूल गए कि बूढ़े संघियों का हाफ पैंट से फुल पैंट हमने ही करवाया था।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर महिला विरोधी बयान दिया है। अश्विनी चौबे ने सीतामढ़ी में मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा है कि, “राबड़ी देवी हमारी भाभी हैं, वे घूंघट में ही रहे।”

राबड़ी देवी ने अश्विनी चौबे के इस बयान पर ट्वीटर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, “अश्विनी चौबे जैसे संघी भूल गए हैं कि मोहन भागवत जैसे बूढ़े संघी लोगों की हाफ पैंट से फूल पैंट हमने ही करवाया था। मनुवादी भाजपाई गुंडे धृणित मानसिकता के महिला विरोधी लोग हैं। ये भाजपाई मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग हैं। पता नहीं घर में अपनी माँ-बहन-बेटी को कैसे सम्मान देते हैं?”

अश्विनी चौबे के बयान बिफरीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “चौबे जी, घूंघट वाली महिलाओं से इतनी नफ़रत और भय क्यों है? क्या यही है नरेन्द्र मोदी जी का महिला सशक्तिकरण? यह है बेटी बचाओ, बेटी पढाओ? आप जैसे चौबे, दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छुटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नजर आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिए।”

बता दें अश्विनी चौबे सीतामढ़ी में जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here