कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की आकस्मिक हुई मौत पर पार्टी के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर फैली हुई है।

अब तक भी पार्टी के कई नेता यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि राजीव त्यागी अब उनके बीच नहीं रहे। दिन व दिन जहरीली होती टीवी डिबेट पर अब सवाल उठने लगे हैं।

राजीव त्यागी की मौत भी टीवी डिबेट की वजह से हुई इसपर भी सवाल उठने लगे हैं।

आजतक चैनल पर एंकर रोहित सरदाना और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के जहरीले बोल अब जानलेवा भी बन गए हैं।

ऐसे सवाल सोशल मीडिया पर राजीव त्यागी की मौत के बाद से उठ रहे हैं। लेकिन अब राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी ने भी जहरीली टीवी डिबेट को उनकी मौत का जिम्मेदार बता दिया है।

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की पत्नी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी पति की मौत पर सवाल उठा रही हैं।

उन्होंने मीडिया में बात करते बोला कि, मेरे पति के आखिरी शब्द ‘इनलोगों ने मुझे मार दिया’ उन्होंने बोला कि, मेरे पति बहुत मजबूत इंसान थे।

राजीव त्यागी की पत्नी ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, संबित ने बार बार जयचंद बोला, जो उन्हें बहुत बुरा लगा। संबित पात्रा ही राजीव का हत्यारा है। वो कैसे को इतनी बुरी भाषा में बात कर सकता है।

गौरतलब है कि आजतक न्यूज़ चैनल पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस नेता राजीव त्यागी के साथ अपमानजनक भाषा में बात कर रहे थे।

बेंगलुरु हिंसा मामले पर चल रही बहस में संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को जयचंद बोल दिया और कहा कि तिलक लगाने से कोई हिंदू नहीं हो जाता। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संबित पात्रा के इस बर्ताव से वह परेशान हो गए थे।

जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टर के मुताबिक, राजीव त्यागी डीबेट के दौरान ही अचानक बेहोश हो गए थे। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और 45 मिनट तक सीपीआर, इंजेक्शन और लाइफ सेविंग ड्रग्स दी। इसके बावजूद वह नहीं बच पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here