लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की। इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी मे हलचल मची हुई है। पार्टी के सदस्य नहीं चाहते कि राहुल अध्यक्ष पद कि कुर्सी छोड़ें।

मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सचिन पायलट उनसे मिलने पहुंचे। खबर है कि राहुल गांधी ने अपने घर पर शाम 4.30 बजे पार्टी की बैठक बुलाई है।

इस उथल-पुथल के बीच आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने राहुल को मनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश को राहुल जैसे युवा नेता की ज़रूरत है।

राहुल गांधी का इस्तीफा BJP के लिए फायदेमंद, सांप्रदायिक ताकतों को मिलेगा बलः लालू यादव

तेज प्रताप ने ट्वीट किया- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का मैं समर्थन करता हूँ। उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए सामने आए हुए चुनौतियों का सामना करना चाहिए। देश को आपके जैसे युवा नेतृत्व की जरूरत है।

बता दें कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा अलग-अलग प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को इस्तीफा भेज चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here