प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वो देश को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश देंगे। प्रधानमंत्री ने 11:45 से 12 बजे के बीच संबोधन के लिए कहा था लेकिन ये वक़्त निकल गया और पीएम के संबोधन में देरी हुई।

मीडिया चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि आखिर पीएम मोदी कोई घोषणा तो नहीं करने वाले है। मगर जब पीएम मोदी कैमरे और देश के सामने आए।

तो उन्होंने ऐलान किया- कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस, चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी। अब इस पंक्ति में भारत भी शामिल हो गया।

गोदी मीडिया ‘मिशन शक्ति’ के लिए DRDO की तारीफ करने के बजाए मोदी का गुणगान कर रहा हैः पत्रकार

इस ऐलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा, मोदी DRDO की सफलता का इस्तेमाल चुनावी प्रचार में कर रहे हैं।

वहीं इस मामले पर पत्रकार साक्षी जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहले देश जो करता था गर्व महसूस होता था। आजकल देश की हर उपलब्धि को अपनी मार्केटिंग गिमिक्स जो बनाने का फ़ैशन शुरु हुआ है उससे गंभीरता निकल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here