Sambit Patra
Sambit Patra

ट्रिलियन में ज़ीरो न बता पाने वाले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को एक बार फिर से देश की जनता के सामने शर्मशार होना पड़ा। इस बार पात्रा को बेइज़्ज़ती का सामना तब करना पड़ा जब वो एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में COVID-19 की फुलफॉर्म नहीं बता सके।

दरअसल, एबीपी के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में भाजपा की तरफ़ से संबित पात्रा व कांग्रेस की तरफ से रोहन गुप्ता कोरोना वायरस के मुद्दे पर बातचीत करने आए थे। जोरदार बहस के बीच कांग्रेस के रोहन गुप्ता ने संबित पात्रा से पूछा की आप तो डॉक्टर हैं क्या आप मुझे COVID-19 की फुलफॉर्म बता सकते हैं। उनके इस सवाल से संबित पात्रा संकट में पड़ गए और बात पलटने लगे। काफी देर तक जब संबित जवाब नहीं दे पाए।

5 ट्रिलियन का सपना दिखाने वाले संबित पात्रा का उड़ा मज़ाक, नहीं पता ट्रिलियन में कितने ज़ीरो होते हैं

जिसके बाद एंकर को संबित के बचाव में आना पड़ा और रोहन का सवाल उनपर ही डालते हुए पूछा आप बता दीजिए जिसपर रोहन ने तुरंत COVID-19 की फुलफॉर्म बता दी। रोहन गुप्ता ने कहा कि “COVID-19 की फुलफॉर्म कोरोना वायरस डिजीज है” जिसके बाद संबित पात्रा की बोलती बंद हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी टीवी डिबेट में संबित पात्रा की ऐसा ही सवाल पूछ कर बोलती बंद कर चुके हैं। गौरव ने एबीपी की ही एक डिबेट में संबित पात्रा से 5 ट्रिलियन में कितने ज़ीरो होते हैं पूछ लिया था। जिसका संबित जवाब नहीं दे पाए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनका काफी मज़ाक बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here