
सोमवार 5 नवंबर को शिवराज सिंह चौहन ने अपनी परंपरागत सीट बुधनी से नामांकन दाखिल किया। शिवराज बुधनी सीट से पांचवीं बार मैदान में हैं।
नामांकन के लिए शिवराज सिंह ने जो आय-व्यय का ब्यौरा दिया है उसे लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है।
दरअसल शपथ पत्र के मुताबिक शिवराज सिंह की संपत्ति में करीब सवा चार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
दिए गए आय-व्यय का ब्यौरा बताता हैं कि शिवराज सिंह के पास अभी कुल 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए की संपत्ति है।
CM शिवराज के साले ‘कांग्रेस’ में हुए शामिल, बोले- MP को भाजपा की नहीं कांग्रेस की जरूरत है
2013 में दिए शपथपत्र के मुताबिक, शिवराज के पास छह करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति थी। शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह की संपत्ति शिवराज से दोगुनी है।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिवराज सिंह की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है।
व्यापमं घोटाले में जेल जा चुके लक्ष्मीकांत के साथ दिखे शिवराज, AAP बोली- BJP घोटालेबाजों के साथ है
संजय सिंह ने लिखा है कि ‘शिवराज सिंह जी कौन सी खेती करते हैं भाई ? उनके करोड़ों की सम्पत्ति और 7 किलो सोना कहाँ से आया ?’
शिवराज सिंह जी कौन सी खेती करते हैं भाई ?उनके करोड़ों की सम्पत्ति और 7 किलो सोना कहाँ से आया? @AamAadmiParty
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 6, 2018