देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का भी विरोध हो रहा है। किसान आंदोलन के कारण मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को काफी नुकसान पहुंचा है।

दरअसल किसान आंदोलन में रिलायंस जियो का बॉयकॉट करने की मुहीम शुरू की गई थी। इसके साथ ही पंजाब के कई शहरों में रिलायंस जियो के टॉवरों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

इस वजह से रिलायंस जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारी नुकसान पहुंचा है।

अब खबर सामने आ रही है कि भारत में शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली SEBI ने मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 40 करोड़ का जुर्माना लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि SEBI ने मुकेश अंबानी को ये जुर्माना साल 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड के शेयरों में गड़बड़ी करने के मामले में लगाया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गड़बड़ी को लेकर SEBI ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 25 करोड़ और मुकेश अंबानी की दो अन्य कंपनियों पर 15 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

SEBI ने आरोप लगाया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस पैट्रोलियम लिमिटेड मैं अपने करीब 4.1 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचकर गड़बड़ी की है। इस खबर के सामने आने के बाद रिलायंस ग्रुप की काफी बदनामी हो रही है। सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी पर सोशल मीडिया यूज़र्स खूब हमला बोल रहे हैं।

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी को बीते महीने से अब तक यह तीसरा झटका मिला है। इससे पहले किसान आंदोलन के चलते रिलायंस जियो का बड़े स्तर पर बॉयकॉट हुआ।

दूसरे नंबर पर हाल ही में मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए हैं और उन्होंने एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का खिताब खो दिया है। तीसरे नंबर पर अब रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI द्वारा 40 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here