कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इनमें दो वादे ऐसे हैं जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है। कांग्रेस ने कहा की अगर वे सत्ता में आई तो वो विवादित आफस्पा कानून में संशोधन लाएगी। साथ ही राजद्रोह के कानून हो हटाने की भी बात कही गई है।

घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेस भारतीय दंड संहिता की धारा 124 A को खत्म करेगी जिसका दुरूपयोग किया जा रहा है। ये कानून कई जगहों पर निरर्थक साबित हुआ है। राजद्रोह के इस कानून ने तब सुर्खियां बटोरी थी जब जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया गया था.

जब कन्हैया पर ‘राज’द्रोह लगा है तो मीडिया उसे ‘देश’द्रोह क्यों बता रहा है, सत्ता की चापलूसी क्यों? : ओम थानवी

मौजूदा समय में मोदी सरकार ने अफस्पा एक्ट जम्मू-कश्मीर में लागू किया हुआ है. इस एक्ट के ज़रिये वहां की सेना को विशेष अधिकार दिए गए हैं।

यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा गया था कि जम्मू- कश्मीर में आफ़्स्पा के कारण मानव अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह सुरक्षा बलों और नागरिकों के मानव अधिकारों की शक्तियों को संतुलित करने के लिए इस कानून में संशोधन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here