![varun](https://boltahindustan.com/wp-content/uploads/2019/05/varun-696x392.jpg)
वरुण गांधी ने जैसे ही अखिलेश यादव समेत सपा पर जातिवादी टिप्पणी की, वैसे ही सपा खेमा वरुण के बयान से भड़क उठा। पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा भाजपा के नेता वरुण गांधी की ये भाषा बताती है कि इनके भीतर कितना जातीय अंहकार और मनुवाद भरा है।
दलितों-पिछड़ो की प्रगति से इन्हें दिक्कत है। इनके पिता ने देश के साथ जो किया आज तक उसकी कालिख़ नहीं मिटा पाए और जमीनी नेताओ के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं। ये दिक्कत इनके संस्कार की है।
भाजपा के नेता वरुण गांधी की ये भाषा बताती है कि इनके भीतर कितना जातीय अंहकार और मनुवाद भरा है। दलितों-पिछड़ो की प्रगति से इन्हें दिक्कत है। इनके पिता ने देश के साथ जो किया आज तक उसकी कालिख़ नहीं मिटा पाए और जमीनी नेताओ के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं। ये दिक्कत इनके संस्कार की है।
— Sunil Singh Yadav (@sunilyadv_unnao) May 5, 2019
दरअसल वरुण अपनी मां मेनिका गांधी के समर्थन में एक जनसभा कर रहें थे जहां उन्होंने सपा खासकर की मुलायम परिवार उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, वह आज पांच करोड़ रुपये की गाड़ियों से चल रहे हैं, क्या यह पब्लिक का पैसा है या इनके दादा का पैसा है।
#Breaking | Another shocking remark from BJP leader Varun Gandhi, says 'candidates of SP and BSP are Pakistan's representatives'. More details by @scribe_prashant. pic.twitter.com/drur5w6dxH
— TIMES NOW (@TimesNow) May 5, 2019
इन लोगों की सोच है कि देश पर कब्जा करो और अपनी जेबें भरो। आप सभी पूरे समाज को एक करिए और समाज में राष्ट्रभक्ति की गूंज नजर आनी चाहिए, नहीं तो देश का झंडा नीचे हो जाएगा।