भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान रिश्ते में कडवाहट के लिए राजनीतिक खेल को जिम्मेदार ठहराया।

अपनी फिल्म ग़दर 2 के ट्रेलर लांच में सनी देओल ने मीडिया से कहा कि दोनों देशों के लोग आपस में प्यार से रहना चाहते हैं। लेकिन सियासी खेल के वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच नफरत पैदा हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब से बीजेपी सांसद सनी देओल ने भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर एक बड़ा बयान दिया है।

हाल ही आने वाली उनकी फिल्म ग़दर 2 के ट्रेलर लांच पर मीडिया ने सनी देओल से इंडिया-पकिस्तान के संबंधों पर पूछा तो उन्होंने कहा- “भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक खेल की वजह से कडवाहट पैदा होती है। दोनों देशों के लोग आपस में प्यार से रहना चाहते हैं।”

भाजपा सांसद सनी देओल ने आगे कहा- “यह जरुरी नहीं है कि क्या लेना है और क्या देना है। यह इंसानियत के बारे में है। दोनों देशों के बीच कोई झगड़ा नहीं होनी चाहिए। प्यार से भारत-पकिस्तान के लोगों को रहना चाहिए।

लेकिन राजनीतिक एजेंडा के तहत दोनों देशों के बीच नफ़रत पैदा किया जाता है। जिसे रोकना चाहिए। लोग नहीं चाहते की हमलोग आपस में झगड़ा करे, आखिकार हमलोग एक ही धरती से हैं।”

गदर 2 के ट्रेलर लांच पर सनी देओल ने कहा, फिल्म में भी भारत पकिस्तान के बीच प्रेम संबधों को दिखाया गया है।

वहीं इससे पहले 2001 में बनी फिल्म गदर एक प्रेम कथा में भी भारत के रहने वाले लड़के को पकिस्तान की लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन उस वक़्त के विभाजन में दोनों एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। जिन्हे दोनों देशों की सियासी जंगों से लड़ना पड़ता है।

अब भाजपा सांसद सनी देओल द्वारा दिए बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलगे लोकसभा में इनकी टिकट काटे जाने और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। लोग लिख रहे हैं – “लीजिये मोदी जी आपका ही सांसद आपकी सियासत पर आरोप लगा रहा है।” दरअसल भाजपा पर लोगों का आरोप रहता है की यह पार्टी सिर्फ देश में हिन्दू-मुस्लिम और इण्डिया- पकिस्तान के बीच नफरत पैदा करने की राजनीति करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here