narendra modi
Narendra Modi

देश की आर्थिक स्थिति अब किसी से छिपी नहीं है। अर्थव्यवस्था के बहुत बुरे हाल हैं। सरकार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर घेरा जा रहा है। देश की जीडीपी की हालत बहुत बुरी हो गयी है। नोटबंदी और GST के बाद देश में आर्थिक मंदी छा गयी है। नोटबंदी को सरकार की नाकामी के तौर पर देखा जा रहा है वहीं GST से भी कुछ लाभ हासिल नहीं हुआ है।

ऐसे में सरकार की आर्थिक नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं सरकार आर्थिक विकास पर ध्यान देने के बजाए हिन्दू-मुस्लिम, गांधी और गोडसे में व्यस्त है। भाजपा के नेता कहीं देश के नागरिकों को देशद्रोही बता रहे हैं तो कहीं प्रदर्शनकारियों को गोली मारने की बातें कही जा रही हैं।

निर्मला जी, 6 साल हो गए, अब तो मनमोहन को गाली देने के बजाए अर्थव्यवस्था पर ध्यान दीजिए : कांग्रेस

CAA और NRC को लेकर लोग पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा लोगों को प्रदर्शनकरियों के खिलाफ भड़काने का काम बखूबी कर रहे हैं। देश में हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर खूब सियासत हो रही है। देश की अर्थव्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

इस आर्थिक मंदी पर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा- 6 साल दिए तो पूरी अर्थव्यवस्था चौपट कर दी! अगर 64 साल दिये होते तो आज पत्थर रगड़ के चिंगारी निकाल रहे होते या पत्ते लपेटकर झाङ पर लटक रहे होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here