अमेठी मे सुरेन्द्र सिंह हत्याकांड मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के सहयोगी सुरेन्द्र सिंह की हत्या के पीछे BJP के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

टाइम्स ऑफ असम नाम के न्यूज़ पोर्टल ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। पोर्टल के मुताबिक, डीजीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पड़ताल के 72 घंटे बाद इस बात की पुष्टी हो सकी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस ख़बर का खंडन किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, “डीजीपी ओपी सिंह ने किसी भी राजनीतिक दल के लोगों को हत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया है”। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर ये स्पष्ट किया है कि हत्या के पांच संदिग्धों और पीड़ित के बीच स्थानीय राजनीतिक टकराव रहा था। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह की हत्या स्थानीय राजनीतिक टकराव के कारण की गई। ख़बर के मुताबिक, आरोपियों में से एक पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन सुरेंद्र सिंह एक अन्य उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था।

जिसके चलते उसकी हत्या की गई। सुरेन्द्र सिंह पर बीते रविवार हमला हुआ जिसके बाद लखनऊ के अस्पताल मे उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरेन्द्र सिंह बीजेपी कार्यकर्ता थे। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था। सुरेन्द्र सिंह की हत्या की खबर मिलते ही अमेठी की सियासत मे उथल पुथल देखने को मिली।

स्मृति ईरानी ने कहा था कि सुरेन्द्र सिंह के गुन्हेगारों का पता लगाने वो सुप्रीमे कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगी और वो ये सुनिश्चित करेंगी कि उन्हें सज़ा-ए-मौत मिले। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ सुरेन्द्र सिंह के बेटे ने उनके पिता की हत्या के पीछे कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया था।

ऐसे में देखना होगा कि स्मृति ईरानी अब कौन सा कदम उठाती हैं। सुरेन्द्र सिंह की हत्या में आरोपी उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्मृति सुप्रीम कोर्ट जाती हैं या नहीं।

(नोट: बोलता हिंदुस्तान ने भी पहले कुछ न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट्स के आधार पर ये खबर प्रकाशित की थी, लेकिन बाद में खबर की पुष्टि ना होने पर बोलता हिंदुस्तान ने खबर को डिलीट कर दिया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here