![ChiragPaswan](https://boltahindustan.com/wp-content/uploads/2019/04/ChiragPaswan-696x298.jpg)
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर भी मतदाना हो रहा है। ये सीट हैं- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।
जमुई में सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए की तरफ से इस लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान मैदान में हैं, वहीं गठबंधन की तरफ से इस सीट पर रालोसपा नेता भूदेव चौधरी टक्कर दे रहे हैं। 2014 में इस सीट से चिराग पासवान चुने गए थे।
शाम चार बजे तक जमुई लोकसभा सीट पर 53.35 प्रतिशत मतदान हो चुका था। लेकिन क्षेत्र कई ऐसा भी गांव हैं जहां के लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारापुर, मगनियतरी, जलखरिया समेत ऐसे पांच गांव जहां के लोग भारी संख्या में मतदान का बहिष्कार रहे हैं।
दरअसल जमुई जिला में चकाई प्रखंड है। इस प्रखंड के जलखरिया गांव में ब्लॉक प्रमुख द्वारा ग्रामिणों से जबरदस्ती चिराग पासवान को वोट दिलवाने की बात सामने आयी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसके मुताबिक, चकाई ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार सिंह जलखरिया गांव के लोगों से जबरदस्ती चिराग पासवान को वोट दिलवा रहे हैं।
देखिए बिहार के जमुई में कैसे वोटिंग कराई जा रही है. प्रशासन-तंत्र सब सत्ता के आगे नतमस्तक. पुलिस से लेकर BDO तक चिराग पासवान के पक्ष में वोटिंग कराने के लिये लोगों पर दबाव बना रहे हैं. वीडियो सौजन्य: रागिनी यादव
Shankar Pandit ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಗುರುವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 11, 2019
इस जबरदस्ती से आक्रोशित ग्रामीण ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। बोलता हिंदुस्तान ने जब ब्लॉक से इस बारे पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इन सभी आरोपों का खंडन करता हूं।