
देश में लोकसभा चुनाव करीब आते ही राममंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो चली है। सियासत भी ऐसी जिसके पीछे संतों ने राजधानी दिल्ली में बकायदा बैठक बुलाई है और उसमें सुप्रीम कोर्ट का अपमान खुलेतौर पर हो रहा है। कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है और सरकार के मंत्री उसी बैठक में भी शामिल है।
अपने बेतुके बयान से अक्सर सुर्खियों में बने रहने और भड़काऊ भाषण देने साध्वी प्राची ने कहा कि रामजी का मंदिर बनेगा धूम धाम से 6 दिसंबर ही हमें शिलान्यास करना है अयोध्या के अंदर हिंदुस्तान के हिंदुओं को बुलाओ राम मंदिर की घोषणा करो किसी की ज़रूरत नहीं, राम मंदिर बन जायेगा।
Ram ji ka mandir banega dhoom dhaam se. 6 Dec ko hi hume shilanyas karna hai. Ayodhya ke andar hindustan ke hinduon ko bulao, Ram Mandir ki ghoshna karo. Kisi ki zarurat nahi. Ram Mandir ban jayega: Sadhvi Prachi at Akhil Bhartiya Sant Samiti at Talkatora Stadium, Delhi pic.twitter.com/1PIn89DjVC
— ANI (@ANI) November 3, 2018
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय संत समिति भी राममंदिर के मुद्दे पर लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए शनिवार को देश भर से 3 हजार साधु-संत दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में जमा हुए है। यहां विवादित जमीन पर राम मंदिर निर्माण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।