तो क्या योगी यही ज़हर बोने पश्चिम बंगाल जाना चाहते थे? तो क्या वो इसलिए इतने बेताब थे?

3 फ़रवरी को जब ममता बनर्जी सरकार ने बंगाल में उनके हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाज़त नहीं दी तो उन्होंने ममता पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

पर हिंदू-मुस्लिम में यूँ ज़हर बो कर वो कौन से लोकतंत्र की हिफ़ाज़त में लगे हैं ज़रा बताएँगे?

क्या उन्हें नहीं मालूम की बंगाल की दुर्गा पूजा पूरी दुनिया में मशहूर है। कई दुर्गा मूर्तियों को बनाने वाले तो ख़ुद मुसलमान कारीगर हैं।… काश कि योगी आदित्यनाथ ये सब जानते।… या फिर जानते हुए भी वो नफ़रत की राजनीति करने से बाज़ नहीं आ रहे!

बंगाल पहुँचते ही योगी ने बोले ज़हरीले बोल, कहा- यहाँ मुहर्रम के लिए दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों को रोका जाता है

पत्रकार आशुतोष मिश्रा ट्वीटर पर लिखते हैं-

यह तो सरासर झूठ है…. पश्चिम बंगाल से बड़ी दुर्गा पूजा देश के किस प्रांत में होती है? वह मोहर्रम भी धूमधाम से होता है दुर्गा पूजा भी धूमधाम से होती है। बंगाल की अच्छी बात यह है कि वहां लोगों के बीच सांप्रदायिक जहर नहीं फैलाया जा सकता।“

वो अपने दूसरे ट्वीट में लिखते हैं कि-

यह कहने के लिए योगी जी को बंगाल में रैली करनी थी? यही कहने के लिए सारा बवाल हो रहा था? तथ्यात्मक रूप से यह बात सरासर झूठ है गलत है।“

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here