
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि उनका एंटी रोमियो स्क्वायड आज कल क्या कर रहा है? महिला सुरक्षा के नाम पर बड़े बड़े ढकोसलों के साथ शुरू हुआ एंटी रोमियो स्क्वायड उस वक्त कहां था जब आगरा में 15 साल की दलित लड़की को दरिंदे जला रहे थे?
सीएम योगी ने एंटी रोमियो स्क्वायड को लॉच करते हुए दावा किया था कि इससे राज्य में छेड़छाड़ की घटना पर लगाम लगेगी।
लेकिन आज हालत ये है कि दो अज्ञात बच्ची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देते हैं और एंटी रोमियो स्क्वायड नाम की चिड़िया कहीं नजर नहीं आती।
मंगलवार 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के आगारा में एक 15 वर्षीय दलित लड़की पर दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सत्तर फीसदी जल चुकी लड़की को आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
लड़की अकोला इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। रोजाना की तरह वो अपनी स्कूल से घर वापस लौट रही थी। लड़की साइकिल से थी, जैसे ही वो घर के करीब पहुंची दो युवकों ने उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।
ये घटना उस देश की है जिसके प्रधानमंत्री बेटी बचाव बेटी पढ़ाव का नारा देते हैं। ये घटना उस राज्य की है जहां के विधानसभा चुनाव में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था।
योगी आदित्यनाथ ने चुनाव जीतने के बाद महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया था।