Ramchandra Guha
Zeeshan Ayyub condemns arrest of Ramchandra Guha

नागरिकता संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी बताकर बैंगलोर में प्रदर्शन कर रहे जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुहा हाथ में तक्थी लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। बैंगलोर के टाउन हॉल में पुलिस ने धारा 144 लगा रखी है, गुहा अन्य लोगों के साथ यहीं प्रदर्शन कर रहे थे।

एक टीवी चैनल से रामचंद्र गुहा ने बातचीत करते हुए कहा कि, “वे महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ मीडिया से संविधान के बारे में बात कर रहे थे और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, पुलिस केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है। हम इस भेदभावपूर्ण कानून के खिलाफ अहिंसक और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। यहां सभी लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या आपने यहां कोई हिंसा देखि है?”

गुहा की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए एक्टर जीशान अय्यूब ने कहा- जाहिलों के लिए सबसे बड़ा ख़तरा पढ़ा लिखा इंसान होता है। ये ख़बर इस बात का सबूत है।

पूरे देश में नागरिकता क़ानून के खिलाफ वाम दलों, सीपीआई, सीपीआईएम से जुड़े संगठन, सपा सहित आम लोग सडकों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पुलिस पहरा दे रही है। दिल्ली में 15 मेट्रो स्टेशनों में अंदर आने जाने की महानी है, लाल किले पर धारा 144 लागू है। वहीं कई जगहों पर सरकार के कहने पर इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here