असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 3 चरणों में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान असम में 27 मार्च को होगा। इस बार भी असम में भारतीय जनता पार्टी ने सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है।

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का एक वीडियो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा है कि मैंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व 28 सालों तक किया है। असम मेरे दूसरे घर की तरह है।

असम के लोगों द्वारा मुझे दिए गए प्यार और समर्थन के लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। 5 साल तक असम के लोगों ने मुझे देश का वित्त मंत्री और दस साल तक के प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा का मौका दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि आज वक्त आ गया है। असम विधानसभा चुनाव में लोग समझदारी के साथ मतदान करें।

लंबे समय तक असम की जनता ने अशांति और आतंकवाद को बर्दाश्त किया है। कांग्रेस नेता तरुण गोगोई की अगुवाई में ही राज्य में शांति और विकास स्थापित हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी और गलत ढंग से लागू किए गए जीएसटी के कारण देश की इकॉनमी निचले स्तर पर जा पहुंची है।

वहीं महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। देश में हालात यह है कि गरीब लोग और गरीब हो रहे हैं। वहीं कोरोना महामारी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह असम की जनता को अपील की है कि उन्हें ऐसी सरकार के लिए मतदान करना चाहिए। जो देश के संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बरकरार रख पाए।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here