लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार पहुंच गई है। BJP इस वक्त 292 सीटों पर आगे चल रही है। इन 292 सीटों में देश की कई अहम सीटें शामिल हैं, जिनमें भोपाल लोकसभा सीट भी है।

12 बजे तक की गई मतगणना के मुताबिक, भोपाल से BJP उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय से आगे चल रही हैं। प्रज्ञा ठाकुर 197642 वोटों के साथ आगे हैं वहीं दिग्विजय सिंह 150055 वोटों के साथ प्रज्ञा को टक्कर देते नज़र आ रहें है। हालांकि इन आंकड़ों को देखते हुए साध्वी प्रज्ञा का संसद में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

देश सचमुच बदल गया है, बापू के हत्यारे से प्यार करने वालों को संसद में जगह मिल रही है : RJD सांसद

ग़ौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी हैं। इस मामले में वह 9 साल जेल में रह चुकी हैं और फिलहाल ज़मानत पर बाहर हैं। आतंकवाद के केस में आरोपी साध्वी प्रज्ञा की लोकसभा चुनाव में संभावित जीत पर एक्टर सिद्धार्थ ने प्रतिक्रिया दी है।

सिद्धार्थ ने ट्विटर के ज़रिए कहा, “अगर प्रज्ञा ठाकुर जीतती हैं और अतीशी चुनाव में हार जाती हैं, तो यह स्पष्ट संकेत है कि हमारी प्राथमिकताएं कहां हैं। है? How’s the hate? Great sir!”

बता दें कि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था। शुरुआती मतगणना के मुताबिक, वह यहां तीसरे स्थान पर हैं। वह BJP के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से पीछे चल रही हैं। गौतम गंभीर 280104 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आतिशी को अभी तक कुल 97126 वोट मिले हैं।

मोदीजी सच में आपने देश बदल दिया, गोडसे भक्त ‘प्रज्ञा ठाकुर’ को संसद तक पहुंचा दिया : संजय झा

आतिशी को दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए जाना जाता है। वहीं साध्वी प्रज्ञा की पहचान एक आतंकी हमलावर के रूप में है। साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी हैं। वह इस केस में 9 साल की जेल भी काट चुकी हैं। फिलहाल वह ज़ामानत पर बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here